Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jul, 2026 04:05 PM

''मौत के सही कारणों का पता जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।'' थाना प्रभारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले संबंधित लड़की एक लड़के के साथ घर से चली गई थी।
Bihar Crime: बिहार में भोजपुर जिले के एक किशोर सुधार गृह में रह रही एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में मृत मिली। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रविवार सुबह नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित सुधार गृह में हुई।
नवादा थाना प्रभारी विपिन बिहारी ने कहा, ''घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लड़की का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।'' उन्होंने बताया कि शव को दंडाधिकारी की निगरानी में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
बिहारी ने कहा, ''मौत के सही कारणों का पता जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।'' थाना प्रभारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले संबंधित लड़की एक लड़के के साथ घर से चली गई थी। दोनों जिले के टाउन थाना क्षेत्र में मिले थे। इसके बाद लड़के को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लड़की ने घर जाने से इनकार कर दिया था, और अदालत के निर्देश पर उसे प्रेक्षण गृह में रखा गया था।