भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2026 10:42 AM

three youths killed in collision between two motorcycles in motihari

अरेराज थाना क्षेत्र के भेलानारी पुल के समीप यह हादसा उस समय हुआ, जब भेलानारी गांव निवासी अतुल मिश्र (31) बाइक से अरेराज की ओर जा रहे थे।

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अरेराज-गोविंदगंज मुख्य सड़क पर रविवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरेराज थाना क्षेत्र के भेलानारी पुल के समीप यह हादसा उस समय हुआ, जब भेलानारी गांव निवासी अतुल मिश्र (31) बाइक से अरेराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिपराकोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा चन्द्रहिया गांव निवासी अनीश कुमार (18) और भेलानारी गांव निवासी अतुल मिश्र (31) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक पर सवार जीवधारा सलेमपुर गांव निवासी रवि किशन (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अरेराज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए अरेराज-गोविंदगंज मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी रवि कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति सामान्य कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!