बिहार JDU की नई टीम का ऐलान, उमेश कुशवाहा ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2026 11:15 AM

bihar jdu s new team announced

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव और नौ प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। जदयू ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और ललन सर्राफ पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में नए पदाधिकारियों के नाम जारी किए। 

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव और नौ प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। जदयू ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और ललन सर्राफ पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कुमार को मुख्य प्रवक्ता जबकि सर्राफ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने कहा कि संगठन के विस्तार का उद्देश्य राज्य में उसकी सक्रियता बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना है। 

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नयी टीम का गठन संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनसंपर्क के लिहाज से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में 12 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

वहीं, 38 प्रदेश महासचिवों और 74 प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों का व्यापक आवंटन किया है, जिससे गतिविधियों के विस्तार और उनकी निगरानी दोनों को गति मिलने की उम्मीद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!