मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़ोतोड़ गोलियां, इलाके में सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2026 02:35 PM

businessman who went to temple to offer prayers was brutally murdered

परिजनों के अनुसार, वह रोज सुबह मंदिर में पूजा करने जाते थे और शनिवार को भी निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब व्यवसायी प्रतिदिन की तरह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मृतक की पहचान पैगंबरपुर निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार, वह रोज सुबह मंदिर में पूजा करने जाते थे और शनिवार को भी निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

घटनास्थल से तीन खोखे बरामद
परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

पुलिस का बयान
सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं है। पुलिस आपसी रंजिश, व्यावसायिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!