हाईवे पर मची चीख-पुकार, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; उड़े परखच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2026 12:18 PM

bhojpur 3 killed in collision between scorpio and truck

नोएडा से झारखंड के देवघर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Bhojpur Road Accident: बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता के पास हुआ। यातायात पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि नोएडा से झारखंड के देवघर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति का इलाज एक चिकित्सकीय संस्थान में किया जा रहा है। 

डीएसपी ने बताया कि मृतकों के परिजन यहां पहुंच चुके हैं और शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरा के यातायात पुलिस थाने में अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि एसयूवी में एक महिला सहित चार लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी यात्रा के बाद देवघर लौट रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!