बिहार में कोरोना के 907 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,88,858

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 10:00 AM

907 new cases of corona in bihar

बिहार में 907 लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने से राज्य में अबतक कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 188858 हो गया।

पटनाः बिहार में 907 लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने से राज्य में अबतक कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 188858 हो गया।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 04 अक्टूबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पटना जिले में सबसे अधिक 195 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पूर्वी चंपारण में 45, गोपालगंज में 38, बेगूसराय में 37, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में 35-35, मधेपुरा में 34, भागलपुर में 31, औरंगाबाद में 27, पश्चिम चंपारण में 26, कटिहार और सीवान में 25-25, रोहतास में 24, नवादा और सीतामढ़ी में 23-23 तथा गया और सहरसा में 22-22 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है।

इसी तरह सारण और वैशाली में 20-20, सुपौल में 19, नालंदा में 18, भोजपुर, दरभंगा, लखीसराय और समस्तीपुर में 15-15, जहानाबाद, मधुबनी और शिवहर में 13-13, बांका में 10, कैमूर और मुंगेर में नौ-नौ, अररिया और खगड़िया में सात-सात, जमुई और शेखपुरा में छह-छह, बक्सर में चार तथा अरवल और किशनगंज में दो-दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के बाहर के एक-एक व्यक्ति का पटना और भोजपुर में जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट दोनों व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!