शराब पीने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार तो युवक ने थाने में की आत्महत्या, शौचालय में लटका मिला शव

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Dec, 2023 04:27 PM

a young man in distress committed suicide

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मुंगेर में बागेश्वरी इलाके के रहने वाले अमन के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि निषेध विभाग पुलिस थाने में हवालात से जुड़े शौचालय के रोशनदान से उसका शव देर रात दो बजे लटका मिला। अमन को बिहार निषेध, उत्पाद शुल्क...

मुंगेर: बिहार में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 22 वर्षीय एक युवक मुंगेर जिले में एक पुलिस थाने में हवालात में मृत मिला। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बिहार में शराब पीना और उसकी बिक्री करना प्रतिबंधित है। 

शौचालय के रोशनदान से लटका मिला शव
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मुंगेर में बागेश्वरी इलाके के रहने वाले अमन के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि निषेध विभाग पुलिस थाने में हवालात से जुड़े शौचालय के रोशनदान से उसका शव देर रात दो बजे लटका मिला। अमन को बिहार निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग के अधिकारियों ने शराब पीने और राज्य के शराबबंदी कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार  को गिरफ्तार किया था। 

बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। निरीक्षक (उत्पाद एवं निषेध विभाग) सुमन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अमन गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो बजे हवालात से जुड़े शौचालय में फंदे से लटकता मिला। उन्होंने कहा, ‘‘उसे तुरंत जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'' उन्होंने कहा, ‘‘उसे चिकित्सकीय जांच के बाद चार अन्य लोगों के साथ हवालात में रखा गया था। मामले की जांच की जा रही है।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!