गिरिराज का हमला- समाज के गरीब एवं पिछड़ों को गाली देने के लिए राहुल गांधी कर रहे "सत्याग्रह यात्रा"

Edited By Nitika, Updated: 26 Mar, 2023 02:31 PM

attack of giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की सत्याग्रह यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिखों की हत्या कर नरसंहार करने वाले जगदीश टाइटलर का साथ देने और सहानुभूति लेने के लिए राहुल गांधी सत्याग्रह...

 

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की सत्याग्रह यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिखों की हत्या कर नरसंहार करने वाले जगदीश टाइटलर का साथ देने और सहानुभूति लेने के लिए राहुल गांधी सत्याग्रह यात्रा कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि समाज के गरीब एवं पिछड़ों को गाली देने के लिए राहुल गांधी सत्याग्रह यात्रा कर रहे हैं। अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार लिए है और नीतीश कुमार खुश हो रहे है। वह अब देख रहे हैं कि मेरा मौका आने वाला है।" वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नाखून कटवाकर शहीद के नाम में शामिल करने वालों में राहुल गांधी है। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विपक्ष का असली चेहरा दिखा देग।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीको लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं। पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए यह 'संकल्प सत्याग्रह' सभी राज्यों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने हो रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!