Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jun, 2022 11:51 AM
दरअसल, अनंत सिंह के खिलाफ घर में एके-47 रखने के मामले में पटना सिविल कोर्ट में फैसला सुनाया गया है। इससे पहले कल मामले में अंतिम बहस पूरी हो गई थी, जिसके बाद जज त्रिलोकी दुबे ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला आज के लिए...
पटनाः लंबे समय से पटना के बेउर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में दोषी करार दिया गया। वहीं 21 जून को सजा का ऐलान कर दिया जाएगा।
दरअसल, अनंत सिंह के खिलाफ घर में एके-47 रखने के मामले में पटना सिविल कोर्ट में फैसला सुनाया गया है। इससे पहले कल मामले में अंतिम बहस पूरी हो गई थी, जिसके बाद जज त्रिलोकी दुबे ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था।