बिहार को मिली 5876 करोड़ की अतिरिक्त मदद, सुशील मोदी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Dec, 2021 01:42 PM

bihar got additional help of 5876 crores thanks to the center sushil

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च और राजस्व संग्रह पर दबाव की दोहरी चुनौती से उबरने के लिए बिहार को केंद्र सरकार से 5876 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता मिली। इससे राज्य को निर्माण कार्यों के अलावा...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने केंद्र सरकार से राज्य को 5876 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद मिलने पर नरेंद्र मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया।

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च और राजस्व संग्रह पर दबाव की दोहरी चुनौती से उबरने के लिए बिहार को केंद्र सरकार से 5876 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता मिली। इससे राज्य को निर्माण कार्यों के अलावा प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में बिहार को हर महीने 4763 करोड़ रुपए की एक किस्त मिलती है लेकिन नवंबर में एक अतिरिक्त किस्त मिलने से 9526 करोड़ मिले। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त केंद्र सरकार ने बिहार को पहली बार 1133 करोड़ की सहायता दी। इस राशि से ब्लाक स्तर पर वेलनेस सेंटर और डायग्नोस्टिक संरचना विकसित होंगे।

मोदी ने कहा कि वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वर्ष 2025-26 तक बिहार को स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय के लिए अतिरिक्त 6017 करोड़ मिलने वाले हैं। इसमें से 1116.31 करोड़ रुपए इस साल नवंबर में मिल गए। यह राशि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार उदारतापूर्वक मदद कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!