Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2021 05:01 PM
दरअसल, मंत्री जमा खान गुरुवार की देर रात हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आने के बाद यूपी में हो रही कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से ही कराया जा सकता है, जबरन कोई नहीं करा सकता है।...
पटनाः बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने खुद को हिन्दू राजपूत बताया। धर्म परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।
दरअसल, मंत्री जमा खान गुरुवार की देर रात हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आने के बाद यूपी में हो रही कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से ही कराया जा सकता है, जबरन कोई नहीं करा सकता है। कोई पिस्टल सटा कर भी कहे कि धर्म परिवर्तन कर लो तो हम कभी नहीं करेंगे। जमा खान ने सख्त लहजे में कहा अगर मेरी सरकार में कोई ऐसा करता है तो बच ही नहीं पाएगा, सीधा जेल जाएगा।
जमा खाने ने कहा कि मैं हिन्दू राजपूत हूं। उन्होंने अपने पूर्वजों द्वारा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने की बात कही। मंत्री ने बताया कि हमारे पूर्वज जयराम सिंह और भगवान सिंह थे। भगवान सिंह ने इस्लाम स्वीकार कर लिया और मुसलमान हो गए। हमारे बगल के सरैया गांव में जयराम सिंह का खानदान है। राजपूत जाति के पूर्वजों के वंशजों के यहां आज भी उनका आना-जाना है।