हेमंत सोरेन से मिले बिहार के विधायक, की कोरोना के खिलाफ किए कार्यों की प्रशंसा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2020 06:29 PM

bihar mla meets hemant soren praised for his actions against corona

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को बिहार के पिरपैंती विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास पासवान ने मुलाकात की। पासवान ने राजधानी रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को बिहार के पिरपैंती विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास पासवान ने मुलाकात की। पासवान ने राजधानी रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

विधायक ने कोरोना संक्रमण के दौर में सर्वप्रथम श्रमिकों को विमान एवं ट्रेन द्वारा विभिन्न राज्यों से झारखंड लाने के लिए राज्य सरकार खासकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा श्रमिकों को सम्मानपूर्वक सुरक्षित लाना उनका दायित्व था। श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!