संजय जायसवाल बोले- पंचायत चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं भाजपा कार्यकर्ता

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2021 05:12 PM

bjp workers free to contest panchayat elections jaiswal

संजय जायसवाल ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में ‘आत्मनिर्भर बिहार और आत्मनिर्भर पंचायत'' पुस्तक का लोकार्पण करने के बाद कहा कि जो लोग समाज के लिए अच्छा काम करते हैं उन्हें आगे आना चाहिए। वैसे...

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने आज कहा कि होने वाले पंचायत चुनाव में यदि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं।

संजय जायसवाल ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में ‘आत्मनिर्भर बिहार और आत्मनिर्भर पंचायत' पुस्तक का लोकार्पण करने के बाद कहा कि जो लोग समाज के लिए अच्छा काम करते हैं उन्हें आगे आना चाहिए। वैसे लोगों को पंचायत चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं को चाहिए कि जब पंचायत प्रतिनिधि चुनें तो उनका स्वभाव एवं चरित्र का जरूर ध्यान रखें। अच्छे लोगों का चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी लगातार पंचायतों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। चौधरी के प्रयास से पंचायतों के काम के लिए अलग से पदाधिकारी की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले जो काम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के जिम्मे था उस काम के लिए अब अलग से अधिकारी नियुक्त होंगे। इससे काम अब तेजी से हो सकेगा।

इस मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब आत्मनिर्भर बिहार की तर्ज पर आत्मनिर्भर पंचायत बनाया जाएगा। पंचायतों में सरकार की योजना शत-प्रतिशत लागू हो इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!