सारणः गंगा नदी में पलटी सवारियों से भरी नौका, 4 लोग लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Aug, 2020 03:36 PM

boat overturned in river ganges in saran

बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को गंगा नदी में एक नौका के पलट गई। इस हादसे में चार लोग लापता हो गए।

छपराः बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को गंगा नदी में एक नौका के पलट गई। इस हादसे में चार लोग लापता हो गए।

जानकारी के अनुसार, सबलपुर गांव के करीब 20 लोग नौका पर बालू लादकर लौट रहे थे। तभी सबलपुर दियारा के समीप नौका अनियंत्रित होकर गंगा नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग लापता हो गए जबकि अन्य तैरकर बाहर आ गए।

सूत्रों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!