CM नीतीश ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Edited By Mamta Yadav, Updated: 07 Mar, 2024 09:13 PM

cm nitish congratulated and congratulated country on international women s day

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनायें चलायी जा रही हैं, जिससे आज महिलायें आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य में शराबबंदी से महिलायें अत्यधिक खुश हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!