CM नीतीश ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Nov, 2024 05:30 PM

cm nitish congratulated lk advani on his birthday

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित राजनेता...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित राजनेता लालकृष्ण आडवाणी आज 97 साल के हो चुके हैं। वहीं, आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। देश भर में आडवाणी को विभिन्न राजनीतिक उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वह कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। दशकों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ प्रमुख चेहरा बने रहे। उन्हें 1990 में अयोध्या में राम मंदिर के समर्थन में रथ यात्रा को व्यापक रूप से देश में दक्षिणपंथी राजनीति के उदय का प्रमुख कारण माना जाता है।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!