Edited By Ramanjot, Updated: 27 Apr, 2024 05:41 PM
बता दें कि रोहतास जिले के नोखा थानाक्षेत्र के रोपहथा गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम के नोखा के रूपहथा में आग लगने की घटना में 04 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें कि रोहतास जिले के नोखा थानाक्षेत्र के रोपहथा गांव में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस घटना में घर में रखे बर्तन तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन सहित अन्य कार्रवाई में जुटे हुए हैं। अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया।