प्रधानमंत्री के पटना रोड शो पर कांग्रेस का तंज, कहा- BJP अगर जीत का दावा करती है तो PM को क्यों बुलाना पड़ा

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2024 02:04 PM

congress s taunt on prime minister s patna roadshow

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा को हार की चिंता सता रही है, इसलिए प्रधानमंत्री बार बार बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पटना में विधायक और संसद की सीट जीतती चली आ रही है तो क्यों प्रधानमंत्री को वोट मांगने के लिए रोड शो करना पड़ रहा है।...

पटनाः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को राजधानी पटना में रोड शो करेंगे। वहीं कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री के पटना में होने वाले रोड शो पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर पटना के दोनों सीट पर जीत की दावा करती है तो प्रधानमंत्री को रोड शो के लिए क्यों बुलाना पड़ा। 

"भाजपा को सता रही हार की चिंता"
प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा को हार की चिंता सता रही है, इसलिए प्रधानमंत्री बार बार बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पटना में विधायक और संसद की सीट जीतती चली आ रही है तो क्यों प्रधानमंत्री को वोट मांगने के लिए रोड शो करना पड़ रहा है। मिश्रा ने कहा कि विरोधाभासी वाली बात ना करे बीजेपी। एक तरफ जीत का दावा तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का रोड शो भी करना पड़ रहा है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पटना के लोग जब जल जमाव में डूब गए थे तो सांसद रविशंकर प्रसाद क्या कर रहे थे? पटना के लोगों को जल जमाव की आपदा याद है और इसका ठोस समाधान भी नहीं हुआ अभी तक। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार अच्छा उम्मीदवार है और इस बार पटना में परिवर्तन होगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!