CM नीतीश ने खरीफ महाभियान- 2023 का किया शुभारंभ, प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Nitika, Updated: 24 May, 2023 01:12 PM

cm nitish launched kharif mahabhiyan 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान के तहत 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान के तहत 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर सीएम ने खरीफ महाभियान-2023 कार्यक्रम के विभिन्न अवयवों से संबंधित 'पुस्तिका' का भी विमोचन किया। इन प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी एवं खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरुकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, सात निश्चय पार्ट-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी आदि कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

PunjabKesari

कार्यक्रम की शुरुआत में सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार डॉ. मंगला राय, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, निदेशक, उद्यान अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!