Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Apr, 2023 02:38 PM

नीतीश कुमार ने कहा कि कल देर शाम जब बिहारशरीफ की घटना का पता चला तो तत्काल वहां भी कंट्रोल किया गया। हमने कह दिया है कि कौन गड़बड़ करता हैं, उन सब के बारे में ठीक से जानकारी लीजिए, जांच कीजिए। क्योंकि इस तरह का घटना होता नहीं था। वर्षों से सब ठीक चल...
पटना( अभिषेक कुमार सिंह): सासाराम की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा कि बड़ी दुख की बात है, जैसे ही इसके बारे में पता चला तत्काल एक-एक चीजों को कंट्रोल किया गया। साथ ही कहा कि एक-एक बात को लेकर सरकार अलर्ट है।
"जो गड़बड़ किया है उस पर एक्शन लिया जाएगा"
नीतीश कुमार ने कहा कि कल देर शाम जब बिहारशरीफ की घटना का पता चला तो तत्काल वहां भी कंट्रोल किया गया। हमने कह दिया है कि कौन गड़बड़ करता हैं, उन सब के बारे में ठीक से जानकारी लीजिए, जांच कीजिए। क्योंकि इस तरह का घटना होता नहीं था। वर्षों से सब ठीक चल रहा था। थोड़ा बहुत इधर-उधर होता था उस पर एक्शन भी तुरंत करते थे। नीतीश कुमार ने कहा जैसे ही पता चला बहुत तकलीफ हुआ, जो गड़बड़ किया है पता करके उस पर एक्शन लिया जाएगा।
"यह कोई नेचुरल चीज नहीं है"
सीएम ने कहा यह कोई नैचुरल चीज नहीं है कोई जरूर इधर उधर किया है। वही अमित शाह के सासाराम दौरे को कैंसिल करने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा हमें नहीं पता। वही राज्य सरकार के द्वारा सुरक्षा नहीं देने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा गलत बात है, कोई भी केंद्र के मंत्री आते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए दिया जाता है, जब भी आए हैं राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है।