CM नीतीश ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की रखी मांग

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jul, 2022 12:22 PM

cm nitish wrote a letter to the railway minister

पत्र में कहा गया है कि बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर अवस्थित है, जो भगवान शिव का अति प्राचीन एवं पौराणिक मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने ही इस मंदिर की स्थापना की थी, जिसके कारण इसका नाम...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ पर किए जाने को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अनुशंसा पत्र लिखा। नीतीश कुमार की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस आशय के लिखे गए पत्र को मीडिया में साझा किया गया।

पत्र में कहा गया है कि बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर अवस्थित है, जो भगवान शिव का अति प्राचीन एवं पौराणिक मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने ही इस मंदिर की स्थापना की थी, जिसके कारण इसका नाम ब्रह्मेश्वर स्थान पड़ा है। यह मंदिर मनोकामना-लिंग के रूप में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक के लिए वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है। विशेषकर फाल्गुन एवं श्रावण माह में भारी भीड़ होती है। फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि में यहां पशुओं का विशाल मेला भी लगता है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निकट ही रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन है। जिले के बाहर से श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए यह रेलवे स्टेशन बहुत महत्वपूर्ण है। यहां के लोगों की यह हमेशा इच्छा रही है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर करते हुए ‘बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन' कर दिया जाए। राज्य सरकार अनुशंसा करती है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम ‘बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन' किया जाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार आठ करोड़ 74 लाख 75 हजार 500 रुपए की लागत से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन किए जाने के लिए राज्य सरकार सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। इस संबंध में वह केंद्रीय मंत्री से बात करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नामकरण बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!