सोनपुर माइंड फेस्ट 2024 में प्रतिभागियों का हुजूम, क्रॉसवर्ड में आद्या सिंह अव्वल; क्विज में विशाल और बिशाल राज की जोड़ी चमकी

Edited By Mamta Yadav, Updated: 08 Dec, 2024 12:07 AM

crowd of participants in sonpur mind fest 2024 aadya singh tops crossword

जिला प्रशासन सारण और रेरा-बिहार की संयुक्त पहल पर आयोजित सोनपुर माइंड फेस्ट 2024 में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र एवं अन्य प्रतिभागियों का जमावड़ा लगा। शनिवार को सोनपुर मेला में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में इंडिया क्विज, सामान्य ज्ञान...

Sonpur News: जिला प्रशासन सारण और रेरा-बिहार की संयुक्त पहल पर आयोजित सोनपुर माइंड फेस्ट 2024 में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र एवं अन्य प्रतिभागियों का जमावड़ा लगा। शनिवार को सोनपुर मेला में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में इंडिया क्विज, सामान्य ज्ञान आधारित जनरल क्विज एवं क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता आजोयित की गई। क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दो-दो सदस्य की टीम एवं क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में एकल भाग लिया।
PunjabKesari
क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड: ओपन श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: आद्या सिंह
• द्वितीय पुरस्कार: नन्य देव सिंह
• तृतीय पुरस्कार: धैर्य पांडेय
PunjabKesari
क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड: स्कूल श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार:  अर्पित कमल
• द्वितीय पुरस्कार: अमृत कमल
• तृतीय पुरस्कार: सुर्वी कुमारी

क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड: कॉलेज श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: शिवानी कुमारी
• द्वितीय पुरस्कार: अमन कुमार
• तृतीय पुरस्कार: उत्पल कुमार

क्विज प्रतियोगिताएं दो चरणों में की गईं आयोजित
सोनपुर माइंड फेस्ट में आयोजित इंडिया क्विज और जनरल क्विज दोनों में ही विशाल और बिशाल राज की जोड़ी ने जीत हासिल की। दो चरणों में आयोजित दोनों की प्रतियोगिताओं में लिखित परीक्षा और ऑन स्टेज राउंड में प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किये गए। दोनों प्रतियोगिताओं में ओपन, स्कूल एवं कॉलेज की श्रेणी में ईनाम दिये गए।

इंडिया क्विज: ओपन श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: विशाल एवं बिशाल राज
• द्वितीय पुरस्कार: अमृत कमल एवं अमृत कमल
• तृतीय पुरस्कार: उत्पल कुमार एवं शिवांगी चंद्रायन

इंडिया क्विज: स्कूल श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: धैर्य पांडेय एवं श्रद्धा श्री
• द्वितीय पुरस्कार: निधि कुमारी एवं सुहानी कुमारी
इंडिया क्विज: कॉलेज श्रेणी के विजेता

• प्रथम पुरस्कार: अमन कुमार एवं शिवानी कुमारी (जीईसी, वैशाली)
•  द्वितीय पुरस्कार: शिवम कुमार एवं कामरान अली (आईजीआईएमएस, पटना)

जनरल क्विज: ओपन श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: बिशाल एवं विशाल राज
• द्वितीय पुरस्कार: अमृत कमल एवं अर्पित कमल
• तृतीय पुरस्कार: धैर्य पांडेय एवं श्रद्धा श्री

जनरल क्विज: स्कूल श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: राजनंदिनी एवं राखी कुमारी
• द्वितीय पुरस्कार: सुर्वी कुमारी|
• तृतीय पुरस्कार: सुमित कुमार

जनरल क्विज: कॉलेज श्रेणी के विजेता
• प्रथम पुरस्कार: शिवम कुमार एवं कामरान अली (आईजीआईएमएस, पटना)
• द्वितीय पुरस्कार: शिवानी कुमारी एवं अमन कुमार (जीईसी, वैशाली)
• तृतीय पुरस्कार: शिवांगी चंद्रायन एवं उत्पल कुमार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेरा-बिहार के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह, IAS और जिलाधिकारी, सारण श्री अमन समीर, IAS ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की-
• यतेंद्र कुमार पाल, IAS, डीडीसी, सारण
• आशीष कुमार, IAS, एसडीएम, सोनपुर
• आलोक कुमार, सचिव, रेरा-बिहार
. राजेश थडानी, ओएसडी, रेरा-बिहार
• रवि प्रकाश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी
• संजीव वर्मा, मीडिया कंसल्टेंट, रेरा-बिहार

गजग्रह चौक अवस्थित संगत हॉल में आयोजित सोनपुर माइंड फेस्ट में प्रतिभागियों ने स्कूल, कॉलेज एवं ओपन श्रेणी में भाग लिया। सभी तीन प्रतियोगितओं में ओपन श्रेणी की विजयी टीमों को 1500, 1000 एवं 500 रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!