डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर करारा हमला, कहा- सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों

Edited By Harman, Updated: 15 Sep, 2024 01:28 PM

deputy cm vijay sinha s scathing attack on rahul gandhi and tejashwi yadav

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा शनिवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में विजय सिन्हा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा शनिवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में विजय सिन्हा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।

'इन लोगों पर जनता विश्वास नहीं करती'
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। एक आरजेडी के जंगलराज के युवराज है, तो दूसरा भ्रष्टाचार के युवराज हैं। एक के पिता चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाते थे, दूसरे के पिता चारा बेचकर ही खा गए। इसके अलावा सिन्हा ने तेजस्वी की शिक्षा व करियर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव ने तेजस्वी यादव को पढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह नौवीं कक्षा भी पास न कर सके। खिलाड़ी बनने चले थे वहां पर भी कामयाब न हो पाए। वहीं राजनीति में भी किस्मत आजमाया, लेकिन सभी जगह वह नाकाम रहे। यह लोग अब हर क्षेत्र में असफल व्यक्ति हैं। इन लोगों पर जनता विश्वास नहीं करती।

'जो लोग जाति जनगणना के नाम पर समाज को लड़ाना चाहते हैं, वह..'
वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक पर विजय सिन्हा ने कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं किसी को डरने की जरूरत नहीं है। सबका साथ सबका विकास होगा। सांस्कृतिक विरासत का सम्मान होगा। अंतिम पंक्ति पर बैठे हुए व्यक्ति का भी कल्याण होगा।  जातीय जनगणना के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अलग-अलग राज्यों को अपने अधिकार के तहत जातीय जनगणना करवाने का हक है। भारतीय जनता पार्टी को इसमें कोई आपत्ति नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने तो इसमें सहयोग किया था। लेकिन जो लोग जाति जनगणना के नाम पर समाज को लड़ाना चाहते हैं, वह कभी भी गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!