मुहर्रम जुलूस में तलवार लहराते दिखे सब-इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल होते ही SSP ने लिया कड़ा एक्शन

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2026 01:15 PM

sub inspector seen brandishing a sword during muharram ssp takes action

पुलिस अधिकारी की पहचान जिले के कांटी थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुस्तकीम खान के रूप में हुई है।

Bihar News: बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस अधिकारी की पहचान जिले के कांटी थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुस्तकीम खान के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, ''वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है और उन्हें पुलिस लाइन भेजा जाएगा।'' 

यह भी पढ़ें- पिता ने शराब पीने से रोका तो हैवान बना बेटा, आधी रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ''प्रथम दृष्टया वीडियो शुक्रवार का प्रतीत होता है और तलवार लहराते दिख रहे पुलिस अधिकारी की पहचान एक उपनिरीक्षक के रूप में हुई है। हालांकि, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।'' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!