CRPF जवान धर्मेंद्र सिंह को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि, छठ पर हो रहा था इंतजार लेकिन आई मनहूस खबर

Edited By Nitika, Updated: 10 Nov, 2021 04:00 PM

dharmendra singh was cremated with military honors

बिहार के सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र को आज अंतिम विदाई दी गई। 4 साल के मासूम ने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं मासूम अपनी बहनों से पूछता रहा कि पापा कहां चले गए?

 

रोहतासः बिहार के सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र को आज अंतिम विदाई दी गई। 4 साल के मासूम ने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं मासूम अपनी बहनों से पूछता रहा कि पापा कहां चले गए? दरअसल, धर्मेंद्र छतीसगढ़ के सुकमा में अपने साथी की फायरिंग में मारे गए थे। छठ पर घर में धर्मेंद्र का इंतजार हो रहा था लेकिन उनके शहीद होने की मनहूस खबर आ गई।

छतीसगढ़ के सुकमा में अपने साथी की फायरिंग में मारे गए जवान का गरुड़ा ग्राम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान को उनके 4 साल के बेटे सिटू कुमार ने मुखाग्नि दी। इसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। वहीं इससे पहले सीआरपीएफ 47 बटालियन के विजेंद्र सिंह भाटी की अगुआई में धर्मेंद्र को अंतिम सलामी दी गई। उस समय तीनों बच्चों के हाथ पिता को अंतिम सलामी देने के लिए उठ गए। इतना ही नहीं धर्मेन्द्र सिंह अमर रहे रहें, जब तक सूरज-चांद रहेगा, धर्मेन्द्र सिंह का नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि रविवार देर रात सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान ने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग कर दी थी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई थी। इनमें रोहतास जिले के संझौली थाना अंतर्गत गरुड़ा ग्राम के निवासी राम वचन सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह भी शामिल थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!