सास को हुआ अपने ही दामाद से प्यार, ससुर को पता चला तो करवा दी दोनों की शादी, विदा भी किया

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Apr, 2024 04:09 PM

mother in law fell in love with her own son in law

बिहार के बांका जिले से हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां पर एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। महिला के पति को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी और फिर पत्नी को विदा भी किया।

बांका: बिहार के बांका जिले से हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां पर एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। महिला के पति को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी और फिर पत्नी को विदा भी किया।

PunjabKesari

बेटी का हो गया था देहांत
जानकारी के मुताबिक, मामला बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है। बताया जा रहा है कि हीर मोती गांव निवासी 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी (45 वर्षीय) को अपने ही दामाद सिकंदर यादव से प्यार हो गया। दोनों के बीच इश्क परवाने चढ़ने लगा। इसकी भनक जब महिला के पति को लगी तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। बताया जाता है कि गीता देवी की पुत्री की शादी 30 वर्ष पूर्व कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव निवासी सिकंदर यादव से हुई थी। एक साल पहले ही सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था। वही पत्नी के मरने के बाद ही सिकंदर यादव का अपनी सास पर दिल आ गया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हाल ही में युवक अपने ससुराल हीर मोती पहुंचा था। दोनों के ऊपर उनके ससुर को संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। फिर गांव में पंचायत रखी गई और ग्रामीणों के समक्ष दामाद और सास ने अपने प्यार का इजहार किया।

PunjabKesari

इस अनोखी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा
वहीं, इसके बाद महिला के पति और गांव वालों ने दोनों की शादी कर दी। इतना ही नहीं, महिला के पति ने आज शनिवार को  बांका न्यायालय में दोनों की कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और फिर अपनी पत्नी को दामाद के साथ विदा कर दिया। वहीं, अब ये शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दामाद का पुत्र और पुत्री भी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!