Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jan, 2022 10:34 AM
भाजपा के तवज्जो नहीं देने के बाद जदयू ने उत्तर प्रदेश के लिए 26 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इसके बाद से ही राजग में सियासी सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। वहीं, पटना में अब दोनों दलों के प्रमुख नेताओं ने साफ किया...
पटनाः विधानसभा का चुनाव भले ही उत्तर प्रदेश में हो रहा हो लेकिन इसने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दोनों प्रमुख दलों जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच दूरी पैदा कर दी है।
भाजपा के तवज्जो नहीं देने के बाद जदयू ने उत्तर प्रदेश के लिए 26 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इसके बाद से ही राजग में सियासी सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। वहीं, पटना में अब दोनों दलों के प्रमुख नेताओं ने साफ किया है, ‘‘हमारा गठबंधन बिहार में बरकरार है लेकिन उत्तर प्रदेश में दोनों घटक एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे।''
शनिवार शाम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा से हमारी सहमति नहीं बनी और इसी वजह से हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। भाजपा से उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे के लिए जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को अधिकृत किया गया था लेकिन बात नहीं बनी तो हमलोगों ने यह फैसला किया है।''