राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर भी रहे मौजूद

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Oct, 2023 04:42 PM

draupadi murmu offered prayers at mahabodhi temple in bodh gaya

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराना महाबोधि मंदिर गईं। दिन में, राष्ट्रपति का राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के...

गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति मुर्मू ने महाबोधि मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दौरान वहां मौजूद थे।"

PunjabKesari

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराना महाबोधि मंदिर गईं। दिन में, राष्ट्रपति का राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने क कार्यक्रम है। उनके दौरे के मद्देनजर गया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

PunjabKesari

राष्ट्रपति गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बुधवार को अपने दौरे के पहले दिन पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का लोकार्पण किया। बाद में, उन्होंने उसी दिन पटना सिटी में हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!