लोकसभा चुनाव: बिहार में चौथे चरण की सभी 5 सीट पर NDA का कब्जा, गिरिराज सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

Edited By Ramanjot, Updated: 08 May, 2024 04:18 PM

nda captures all 5 seats in the fourth phase in bihar

बिहार लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान 13 मई को मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर में होने जा रहा है। इनमें से मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा सीट पर इंडिया गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजग के...

Lok Sabha Elections 2024: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की सभी पांच सीट मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कब्जा है वहीं तीन सीट मुंगेर, बेगूसराय और दरंभगा सीट पर इंडिया गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजग के सांसदों को चुनौती देंगे। 

बिहार लोकसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान 13 मई को मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु) ,दरभंगा और उजियारपुर में होने जा रहा है। इनमें से मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा सीट पर इंडिया गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजग के सांसदों को चुनौती देंगे। चौथे चरण में पांच दिग्गज राजनेताओं की साख भी दांव पर है। इसमें बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उजियारपुर से केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, दरभंगा से पूर्व मंत्री ललित यादव एवं उजियारपुर से पूर्व सांसद आलोक मेहता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

मुंगेर से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं ललन सिंह
मुंगेर संसदीय सीट से राजग के घटक दल में शामिल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महतो को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। ललन सिंह चौथी बार मुंगेर से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2009 और वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें जीत मिली, हालांकि उन्हें वर्ष 2014 के चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा। 

बेगूसराय सीट से दूसरी बार चुनाव जीतने की फिराक में हैं गिरिराज 
बेगूसराय सीट पर राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह दूसरी बार इस सीट से चुनाव जीतने की फिराक में है, वहीं इंडिया गठबंधन के घटक वामदल ने बछवाड़ा विधानसभा के तीन बार के विधायक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) प्रत्याशी अवधेश राय को भाजपा के गिरिराज सिंह के विरुद्ध उन्हें सियासी रणभूमि में उतारा है। राय पहली बार लोकसभा के रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

दरभंगा सीटः पहली बार लोकसभा के रण में उतरे हैं राजद प्रत्याशी ललित
दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजद ने दरभंगा ग्रामीण के विधायक और पूर्व मंत्री ललित यादव को भाजपा के गोपालजी ठाकुर के विरुद्ध सियासी अखाड़ा में उतारा है। ललित यादव ने छह बार विधानसभा का चुनाव जीता है। उन्होंने वर्ष 1995, 2000 और अक्टूबर 2005 में मनिगाछी विधानसभा जबकि 2010, 2015 और 2020 में दरभंगा ग्रामीण से विजय हासिल की हैं। हालांकि वह पहली बार लोकसभा के रण में उतरे हैं। 

उजियारपुर सीटः हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं नित्यानंद
उजियारपुर संसदीय सीट वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में अस्तित्व में आया। उजियारपुर से केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जहां हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं, वहीं राजद ने आलोक कुमार मेहता को उम्मीदवार बनाया है। राजद के  मेहता ने वर्ष 2014 के चुनाव में समस्तीपुर संसदीय सीट से जीत हासिल की थी। राजद के मेहता उजियारपुर सीट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में उजियारपुर से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। 

समस्तीपुर सीट पर NDA और इंडिया के नवोदित प्रत्याशी में होगी टक्कर
समस्तीपुर (सु) सीट पर राजग और इंडिया गठबंधन के नवोदित प्रत्याशी की टक्कर देखने को मिलेगी। बिहार सरकार में ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनावी रणभूमि में उतरी हैं वहीं नीतीश कुमार की सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री पूर्व सांसद महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार सरकार के दोनों मंत्रियों की संतान अपने पिता की पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!