सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर फागू चौहान ने जताया शोक, कहा- यह देश के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Feb, 2022 08:37 PM

fagu chauhan condoles the death of melody queen lata mangeshkar

फागू चौहान ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. लता मंगेशकर देश की महान और लोकप्रिय पार्श्व गायिका थीं। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाए। उनकी सुरीली आवाज लोगों को सहज ही मंत्रमुग्ध कर देती थी।

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

फागू चौहान ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. लता मंगेशकर देश की महान और लोकप्रिय पार्श्व गायिका थीं। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाए। उनकी सुरीली आवाज लोगों को सहज ही मंत्रमुग्ध कर देती थी। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि उनका निधन अत्यन्त दुखद तथा देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, विशेषकर संगीत के क्षेत्र में उनके अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए देश उन्हें सदैव याद रखेगा। चौहान ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!