नवादा में ट्रक से एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, हिरासत में लिया गया चालक

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2021 04:48 PM

foreign liquor recovered from truck in nawada

गोविंदपुर सुधा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी तभी एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। संदेह के आधार पर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना परिसर लाया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 750 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।

नवादाः बिहार में नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 750 काटर्न विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदपुर सुधा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी तभी एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने गोविंदपुर चौक पर ट्रक चालक को धर दबोचा। संदेह के आधार पर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाना परिसर लाया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 750 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।

सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। चालक की निशानदेही पर कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!