JDU विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर किया दावा

Edited By Nitika, Updated: 19 Jul, 2021 11:14 AM

jdu mla received death threats

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है।

खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रखंड उपाध्यक्ष के फेसबुक पेज पर नीतीश कुमार नामक एक व्यक्ति ने ‘‘मेरे बारे में लिखा था कि रविवार को संजीव कुमार को गोली मार दी जाएगी।'' उन्होंने बताया कि इस संबंध खगड़िया जिले के परबत्ता थाने में अर्जी दी गई है तथा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में बात की है। संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परबत्ता थाना अध्यक्ष संजय ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

संजीव कुमार ने कहा कि करीब चार महीने पूर्व भी ऐसी ही घटना उनके साथ घटी थी, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। करीब दो महीने पूर्व खगड़िया के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की शिकायत मुख्यमंत्री से करने को लेकर चर्चा में रहे संजीव कुमार ने अमितेश पर कई मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!