JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का दिल्ली में निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Mamta Yadav, Updated: 25 Jul, 2024 11:00 PM

jdu national spokesperson rajiv ranjan died in delhi cm nitish expressed grief

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का हार्ट अटैक से दिल्ली में निधन हो गया। सीने में शिकायत को लेकर वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर...

Patna News: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का हार्ट अटैक से दिल्ली में निधन हो गया। सीने में शिकायत को लेकर वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रंजन के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्लामपुर के पूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि राजीव रंजन को हाल ही में नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया था। 2010 में जदयू के टिकट पर इस्लामपुर से विधायक चुने गए थे। हालांकि 2014 में राजीव रंजन नीतीश कुमार से नाराज होकर भाजपा में चले गए थे, लेकिन 15 जनवरी 2023 में फिर से जदयू में उनकी वापसी हो गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!