दुर्गा पूजा पर मजदूर के घर आई खुशियां... रातों रात बना करोड़पति, टैक्स देने के बाद खाते में आए 70 लाख

Edited By Nitika, Updated: 13 Oct, 2021 06:02 PM

katihar laborer become a millionaire overnight

दुर्गा पूजा पर बिहार का एक मजदूर अचानक रातों रात लखपति बन गया। उसके खाते में 70 लाख रुपए आ गए। दरअसल, प्‍लंबर मजदूर बबलू मंडल ने ड्रीम 11 एप पर आईपीएल खेलकर 1 करोड़ रुपए जीते हैं।

 

कटिहारः दुर्गा पूजा पर बिहार का एक मजदूर अचानक रातों रात लखपति बन गया। उसके खाते में 70 लाख रुपए आ गए। दरअसल, प्‍लंबर मजदूर बबलू मंडल ने ड्रीम 11 एप पर आईपीएल खेलकर 1 करोड़ रुपए जीते हैं। वहीं बबलू मंडल कटिहार जिले में मनिहारी प्रखंड के हंसवर गांव का रहने वाला है।

बबलू मंडल ने बताया कि उनके साले ने उन्‍हें मोबाइल में ड्रीम 11 एप डाउनलोड किया था। साथ ही बबलू को खेलना भी सिखाया था। इसके बाद बबलू की इसमें काफी रूचि पैदा हो गई। उन्होंने बताया कि वे 10 दिनों से इस एप पर टीम बनाकर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें 1 करोड़ रुपए जीतने का मैसेज आया। वे ड्रीम 11 के विजेता बन गए।

वहीं इस मैसेज को देखने के बाद वह हैरान हो गए। उसके घर में खुशी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनके खाते में इतनी बड़ी रकम आई है। बता दें कि 1 करोड़ में से 30 लाख टैक्स देने के बाद मजदूर के खाते में 70 लाख रुपए आ गए। अब वह इस राशि का उपयोग अपने अधूरे सपनों को पूरा करने में करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!