Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Nov, 2022 11:58 AM

जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी स्थित एक खेत की है। मृतका की पहचान बालेश्वर महतो की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका रेखा खेतों में चारा लेने गई थी। इसके बाद जब काफी देर तक वह...
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की हत्या कर उसके शव को पेड़ की डाली और पत्ते के नीचे दबा दिया गया। खोजबीन के दौरान महिला के शव को बरामद किया गया। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया और फिर जमकर हंगामा करने लगे।
चारा लेने गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी स्थित एक खेत की है। मृतका की पहचान बालेश्वर महतो की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका रेखा खेतों में चारा लेने गई थी। इसके बाद जब काफी देर तक वह घर वापिस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच महिला का शव खेत में पेड़ की डाली और पत्ते के नीचे दबा हुआ मिला। घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा व बवाल करने लगे। शव को सड़क पर रखकर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर करने लगे।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद काफी देर तक समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत करवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।