Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Nov, 2020 06:10 PM
बिहार में हाल ही में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं। इस परिणाम के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी उदास हैं। फिलहाल वह रांची के रिम्स निदेशक के केली बंगले में हैं और वहीं से उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी यादव को सांत्वना दी।
रांचीः बिहार में हाल ही में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं। इस परिणाम के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी उदास हैं। फिलहाल वह रांची के रिम्स निदेशक के केली बंगले में हैं और वहीं से उन्होंने अपने बेटे तेजस्वी यादव को सांत्वना दी।
लालू ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी विधानसभा चुनाव में पार्टी (राजद) का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार चुनाव में जनादेश आया है, ऐसे में एनडीए गठबंधन में शामिल बीजेपी-जदयू के अलावा 2 अन्य दलों की भी महत्ता बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में गठबंधन की राजनीति में संभावनाएं लगातार बनी रहती हैं।
यादव ने तेजस्वी को सलाह दी कि वह गठबंधन की राजनीति में संभावनाएं तलाशें। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद लालू प्रसाद यादव काफी मायूस हो गए हैं। फिर भी अपने दोनों बेटों की जीत से उन्हें थोड़ी राहत भी मिली है।