मंत्री संजय झा ने दिया नया नारा, कहा- नीतीश में विश्वास, बिहार में विकास

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2020 04:13 PM

minister sanjay jha gave a new slogan

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर हैं। जहां एक तरफ राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई पार्टियां अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हैं। इसी बीच बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने नया नारा दिया...

पटनाः बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर हैं। जहां एक तरफ राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई पार्टियां अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हैं। इसी बीच बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश में विश्वास, बिहार में विकास।

संजय झा ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार सरकार ने बीते 15 वर्षों में सभी क्षेत्रों एवं वर्गों का न्याय के साथ विकास किया है। इस दौरान राज्य बजट का आकार 8 गुना से अधिक बढ़ गया है। पिछले वर्षों में बिहार की विकास दर लगातार राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है।

मंत्री ने अपने अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार सरकार ने भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए 730 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे, जिनमें अधिकतर राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, सरकारी कोष पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!