Edited By Nitika, Updated: 30 Sep, 2020 05:28 PM
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से नाबालिग के साथ 3 दरिंदों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।
पश्चिम चंपारणः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से नाबालिग के साथ 3 दरिंदों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दहवा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला थाने में दर्ज करवाया है। पीड़िता की मां ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि सोमवार की रात लगभग 8 बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान उसकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर सड़क के तरफ गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए दहवा गांव निवासी रवीन्द्र चौधरी उसकी पुत्री को जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
वहीं सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस सिलसिले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।