बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, समस्तीपुर में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या, घर के पास फेंका शव

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Jul, 2024 02:31 PM

mukhiya s brother shot dead in samastipur

बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके...

समस्तीपुर: बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा पंचायत का है। बताया जा रहा है कि जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा पंचायत के मुखिया सुबोध चौधरी के छोटे भाई अमोध चौधरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अमोघ कल रात अपने घर से किसी काम से निकला था। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान बुधवार सुबह उसका शव घर के पास ही एक खेत में मिला। मृतक के शरीर पर पिटाई और जख्म के कई निशान थे।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!