बेगूसरायः हिंसक झड़प में बदला मामूली विवाद, गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jul, 2020 03:59 PM

murder of a person in a mutual dispute in begusarai

बिहार में बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, डरहा गांव निवासी योगेंद्र सदा (40) का उसके पड़ोसी टुनटुन महतो के साथ शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस बीच टुनटुन महतो का भाई हरिनारायण महतो वहां पहुंचा और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में योगेन्द्र सदा की गोली लगने से मौत हो गई तथा उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

इस घटना को अंजाम देने के बाद हरिनारायण महतो मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टुनटुन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!