जहानाबाद जिले की 3 सीट पर NDA का सूपड़ा साफ, नीतीश के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा भी हारे

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2020 11:02 AM

nda sweep on 3 seats of jehanabad district

बिहार के जहानाबाद जिले की तीन विधानसभा सीट जहानाबाद, घोसी और मखदुमपर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार को महागठबंधन के प्रत्याशियों के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद जिले की तीन विधानसभा सीट जहानाबाद, घोसी और मखदुमपर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार को महागठबंधन के प्रत्याशियों के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार और शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को जहानाबाद विधानसभा सीट पर महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने 33399 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। सुदय यादव को जहां 73962 वोट मिले वहीं कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा 40563 मत ही हासिल कर पाए। 23828 वोट लाकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की इंदु देवी कश्यप तीसरे स्थान पर रही। राजद ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के मुंद्रिका सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 30321 मतों के अंतर से पटखनी दी थी।

घोसी विधानसभा सीट पर जदयू के उम्मीदवार राहुल कुमार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के रामबली सिंह यादव ने 17804 वोट के अंतर से शिकस्त दी है। राहुल कुमार जहां 55759 वोट ही प्राप्त कर पाए वहीं रामबली सिंह यादव ने 73563 मत हासिल कर जीत के अंतर को काफी बड़ा कर दिया है। लोजपा के राकेश कुमार सिंह 4671 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के कृष्णनंद प्रसाद वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 21625 वोट से हराया था।

वहीं, मखदुमपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के दामाद एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सतीश कुमार ने 21694 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। हम के देवेंद्र कुमार को जहां 48171 मत ही हासिल कर पाए वहीं राजद के सतीश कुमार को 69865 वोट प्राप्त हुए। 4939 वोट हासिल कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के व्यास मुनि दास तीसरे स्थान पर रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के सूबेदार दास ने 26777 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!