नीतीश ने की जलवायु के अनुकूल कृषि अपनाने की अपील, कहा- इससे किसानों को होता है लाभ

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Dec, 2020 10:14 AM

nitish appealed to adopt climate friendly agriculture

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषकों से जलवायु के अनुकूल कृषि अपनाने की अपील करते हुए आज कहा कि इससे न केवल उनकी लागत में कमी आती है बल्कि उन्हें लाभ भी होता है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषकों से जलवायु के अनुकूल कृषि अपनाने की अपील करते हुए आज कहा कि इससे न केवल उनकी लागत में कमी आती है बल्कि उन्हें लाभ भी होता है।

नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद' से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जिलों में प्रथम वर्ष एवं आठ जिले में द्वितीय वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सरकार ने कई काम किए हैं। कृषि रोडमैप की शुरुआत वर्ष 2008 की गई और अभी तीसरा कृषि रोडमैप चल रहा है। इससे कृषि क्षेत्र में उत्पादन और उत्पादकता दोनों बढ़ी है। राज्य में 76 प्रतिशत लोगों की आजीविका का आधार खेती है। प्रदेश में बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति निरंतर बनी रहती है। मौसम के अनुकूल फसल चक्र अपनाने से किसानों को काफी लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग ने जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए सभी जिले के पांच-पांच गांवों का चयन किया है। इससे किसान जागरूक और लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जलवायु के अनुकूल कृषि से किसानों की लागत में कमी आती है और उन्हें अधिक लाभ होता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!