Edited By Ramanjot, Updated: 20 Mar, 2021 11:02 AM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाले में करंट लगने से एक छात्रा की मौत एवं अन्य छात्राओं के झुलसने की खबर पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में सभी घायल छात्राओं के नि:शुल्क...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाले में करंट लगने से एक छात्रा की मौत एवं अन्य छात्राओं के झुलसने की खबर पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी, दरभंगा ने मृतक छात्रा के परिजन को चार लाख रुपए का चेक उपलब्ध करा दिया है।
मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में सभी घायल छात्राओं के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।