लालू यादव को जमानत मिलने पर मुकेश सहनी बोले- सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं..

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2022 04:21 PM

on getting bail to lalu yadav mukesh sahni said

मुकेश सहनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को झारखंड उच्च न्यायालय से डोरंडा केस में जमानत मिल गई है। राजद के लिए खुशी की बात है कि आज ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी, राजद नेता तेजस्वी यादव जी और तेजप्रताप यादव जी के द्वारा...

पटनाः झारखंड उच्च न्यायालय ने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से गबन से जुड़े चारा घोटाले में शुक्रवार को जमानत दे दी। इस पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सत्य कुछ समय के लिए परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

मुकेश सहनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को झारखंड उच्च न्यायालय से डोरंडा केस में जमानत मिल गई है। राजद के लिए खुशी की बात है कि आज ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी, राजद नेता तेजस्वी यादव जी और तेजप्रताप यादव जी के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है और उसके पहले यह खुशी। वीआईपी पार्टी आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के सामाजिक न्याय के आदर्शों पर आगे बढ़ रही है। हम उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। जल्द ही आदरणीय लालू जी हम सभी के बीच होंगे और उनसे कुछ सीखने को मिलेगा।"

बता दें कि यह रांची से जुड़ा अंतिम मामला था जिसमें लालू यादव को जमानत मिली। रांची के चारा घोटाले के पांच मामलों में से सभी में अब लालू को जमानत मिल चुकी है। डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 15 फरवरी को दोषी ठहराया था। इसके बाद अब दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में न्यायिक हिरासत में इलाजरत लालू प्रसाद यादव (73) के सोमवार-मंगलवार तक रिहा हो जाने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!