CM नीतीश का 70वां जन्मदिन आज, JDU नेताओं को पीछे छोड़ते हुए पहले तेजस्वी ने दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2021 10:51 AM

on nitish s birthday tejaswi tweeted good wishes

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है। इस मौेके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। तेजस्वी ने जदयू के कई नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सुबह 6 बजे ट्वीट कर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है। इस मौेके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। तेजस्वी ने जदयू के कई नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सुबह 6 बजे ट्वीट कर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी।

राजद नेता के ट्वीट कर लिखा, "बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।" वहीं दूसरी ओर जदयू के कई नेता बधाई देने में तेजस्वी से पीछे रह गए। हालांकि, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने नीतीश कुमार को आधी रात के वक्त 12 बजे बधाई दी है।

वहीं नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने तेजस्वी के बाद सुबह तकरीबन 7 बजे नीतीश को ट्विटर के जरिए बधाई दी। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने सुबह 7:35 पर ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा है कि नए बिहार के निर्माण में अपने जीवन को समर्पित करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!