Edited By Nitika, Updated: 12 Jan, 2022 08:36 PM
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन बदमाश आम लोगों को डराते हुए नजर आते हैं। इस बार सिवान से दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जहां अपराधी खुलेआम फायरिंग कर लोगों के दिलों में खौफ भरने की कोशिश कर रहे हैं।
सिवानः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन बदमाश आम लोगों को डराते हुए नजर आते हैं। इस बार सिवान से दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जहां अपराधी खुलेआम फायरिंग कर लोगों के दिलों में खौफ भरने की कोशिश कर रहे हैं।
इस वीडियो में बेखौफ गुंडे मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़कों पर गोलियां बरसा रहे हैं। फिल्मी अंदाज़ में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इस घटना में भाजपा के मंडल महामंत्री जनार्दन सिंह को गोली लगी है, जो पीडीएस डीलर भी हैं।
वहीं इससे पहले बिहार के बेगूसराय जिले से एक कारोबारी ने रंगदारों के खेल का खुलासा किया। सर्राफा कारोबारी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि उन्हें धमकी देकर रंगदार मोटी रकम वसूलना चाहते हैं।