'बिहार का योगी आ गया..खाली करो एक अन्ने मार्ग', सम्राट चौधरी के इस पोस्टर पर JDU-RJD व कांग्रेस ने कही ये बात

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Mar, 2023 01:06 PM

politics heated up on samrat chaudhary s poster

भाजपा पर हमला करते हुए जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा वालों की भाषा की दरिद्रता देखिए अणे भी लिखने नहीं आया। भाजपा के नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम जैसे नेताओं के बलिदान का क्या हुआ ?

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बीते सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पर रोड शो के जरिए उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पटना की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा गया था। बिहार का योगी आ गया सम्राट भैया एक अन्ने मार्ग खाली करो। भाजपा के इस पोस्टर के बाद बिहार में एकबार फिर राजनीति तेज़ हो गई है। 

BJP के पास कोई चेहरा नहीं है, जो प्रदेश अध्यक्ष की पात्रता रखता हैः राजद 
भाजपा पर हमला करते हुए जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा वालों की भाषा की दरिद्रता देखिए अणे भी लिखने नहीं आया। भाजपा के नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम जैसे नेताओं के बलिदान का क्या हुआ ? वही इस पर राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है, जो प्रदेश अध्यक्ष की पात्रता रखता है। हमारे यहां से साधारण कार्यकर्ता भी दूसरे पार्टी में जाकर शीर्ष पद पर बैठता है। सम्राट चौधरी इसके उदाहरण है।

क्या वह बुलडोजर वाली राजनीति बिहार में लाना चाहते?: कांग्रेस  
पोस्टर विवाद पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां ने कहा कि क्या वह बुलडोजर वाली राजनीति बिहार में लाना चाहते? इसका मतलब यही है कि गरीब वंचितों की झोपड़ी उजाड़ेंगे। अच्छे विचार नहीं रहने पर यह लोग इसी तरह की बात करते हैं। वही इस मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने सफाई देते हुए कहा कि किसी भी दल की चाहत होती है कि राज्य में हमारी सत्ता हो, जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि 2024 और 2025 में अधिकतम सीटें जीते उसी संदर्भ में यह पोस्टर है ।

बता दें कि बिहार की राजनीति में पोस्टर की राजनीति नई नहीं है। सभी राजनीतिक पार्टियां इसका सहारा लेती हैं, लेकिन भाजपा के पोस्टर में मोदी के छवि से सम्राट चौधरी का तुलना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!