जमुई में बच्चों के Mid-Day-Meal में प्रधानाध्यापकों ने डाला डाका, खुलासा होने पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त आदेश

Edited By Harman, Updated: 03 Dec, 2024 02:32 PM

principals looted the mid day meal of children in jamui

बिहार के जमुई में मध्याह्न भोजन योजना यानी मिड-डे मील में हो रहे बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। दरअसल विभाग ने मिड-डे मील के लिए आबंटित राशि में प्रधानाध्यापकों द्वारा घपलेबाजी की जा रही है। वहीं लाखों का घोटाला सामने आने पर विभाग ने सख्त...

जमुई: बिहार के जमुई में मध्याह्न भोजन योजना यानी मिड-डे मील में हो रहे बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। दरअसल विभाग ने मिड-डे मील के लिए आबंटित राशि में प्रधानाध्यापकों द्वारा घपलेबाजी की जा रही है। वहीं लाखों का घोटाला सामने आने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए गड़बड़ी करने वाले प्रधानाध्यापकों से लगभग 10 लाख रुपये की वसूली का आदेश जारी किया है।

जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मध्याह्न भोजन योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं। कई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने योजना की राशि का दुरुपयोग किया है। विभाग ने इन सभी दोषी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अब वसूली का आदेश जारी किया गया है। वहीं विभाग ने घोटाला करने वाले प्रधानाध्यापकों से लगभग 10 लाख रुपये की वसूली का आदेश जारी किया है। दोषी प्रधानाध्यापकों के वेतन से हर महीने 10 हजार रुपये काटे जाएंगे। इस कार्रवाई से प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मच गया है।

साथ ही शिक्षा विभाग ने कड़ा रवैया अपनाते हुए स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी स्कूलों की जांच करने का भी फैसला लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!