Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2022 04:51 PM
तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तेजप्रताप ने लिखा राजद युवा के पटना उपाध्यक्ष मेरे अनुज राम राज बहुत कर्मठ कार्यकर्ता है। प्रदेश अध्यक्ष चाचा जगदानंद सिंह विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह हरियाणवी सलाहकार संजय यादव के बहकावे में मेरे अनुज राजद...
पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे एवं राजद नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, युवा राजद पटना महानगर के अध्यक्ष रामराज यादव ने तेजप्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामराज यादव का कहना है कि इफ्तार पार्टी के दिन तेजप्रताप यादव ने उनके साथ मारपीट की। इस सभी आरोपों के साथ ही वे अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा देने राजद के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। हालांकि तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।
तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तेजप्रताप ने लिखा राजद युवा के पटना उपाध्यक्ष मेरे अनुज राम राज बहुत कर्मठ कार्यकर्ता है। प्रदेश अध्यक्ष चाचा जगदानंद सिंह विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह हरियाणवी सलाहकार संजय यादव के बहकावे में मेरे अनुज राजद राम राज को बहकाया गया है। मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा गया है। मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को इज्जत देता रहता हूं।