बिहार के भोजपुर में RJD नेता की हत्या, शव बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Dec, 2020 04:46 PM

rjd leader murdered in bihar s bhojpur body found

बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता का शव खेत से बरामद किया।

आराः बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता का शव खेत से बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर राजद नेता रवि यादव (30) का शव खेत से बरामद किया गया है। राजद नेता की गोली मारकर हत्या की गई है। वह बुधवार की शाम गड़हनी बाजार किसी काम के सिलसिले में गये थे लेकिन इसके बाद वापस लौटकर घर नहीं आए।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!